ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

सचिन पायलट की जनसंघर्ष यात्रा का पोस्टर जारी

जयपुर | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सियासी लड़ाई लड़ रहे राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम, पूर्व पीसीसी चीफ और मौजूदा कांग्रेस विधायक सचिन पायलट अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से भी सीधे-सीधे अदावत लेते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक चुनाव से एक दिन पहले प्रेसवार्ता कर कांग्रेस को बैकफुट पर लाने, राहुल गांधी के राजस्थान में माउंटआबू दौरे के दिन नौ मई को सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस की राज्य सरकार को घेरने के बाद कर्नाटक में मतदान से पहले अपनी जन संघर्ष यात्रा का वीडियो और पोस्टर भी जारी कर दिया है। सचिन पायलट ने अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के ऑफिशल पेज पर वीडियो अपलोड किया है, जिसमें लगाए गए पोस्टर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा तीनों की फ़ोटो नहीं लगाई गई है।

बता दें कि सचिन पायलट ने 11 मई को अजमेर में आरपीएससी से जन संघर्ष पैदल यात्रा शुरू कर राजधानी जयपुर तक निकालने का एलान किया है। यह यात्रा पांच दिन में जयपुर आकर 15 मई को पूरी होगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार, आरपीएससी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं के मुद्दों पर पायलट इस यात्रा के जरिए अपनी ही कांग्रेस पार्टी की अशोक गहलोत सरकार को घेरेंगे। इससे पहले पायलट ने जयपुर के शहीद स्मारक पर 11 अप्रैल तारीख को ही एक दिन का अनशन किया था।

 

Related Articles

Back to top button