ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में नेहरू युवा केंद्र का आयोजन

अजमेर | भारत सरकार के युवा और खेल मामलात मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र, दौसा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत युवा महोत्सव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए अमृत काल के पंच प्रण और 2047 के भारत की संकल्पना थीम पर आधारित युवा उत्सव कार्यक्रम 18 मई को रावत पैलेस होटल आगरा रोड दौसा में किया जाएगा।

जिला युवा अधिकारी राकेश अलोरिया ने कहा, युवा उत्सव में 15 से 29 साल की आयु के प्रतिभागी पांच प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिसमें कविता लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पारंपरिक सामूहिक नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी अपनी कला दिखा सकते हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button