ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

पोते की चाह में 10 महीने की पोती की हत्या करने वाली दादी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ | बच्ची की दादी ने ही पोते (लड़के) की चाह में अपनी पोती की हत्या कर शव को पानी की टंकी में डाल दिया था। साक्ष्य मिटाने में मदद करने में महिला का भतीजा भी आरोपी निकला। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को 10 महीने की बच्ची ‘मिष्टी’ को मारकर लाश पानी की टंकी में मिलने से थाना निकुम्भ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्रकरण दर्जकर थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सिंह उप निरीक्षक ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस ने घटना स्थल के आस पास गोपनीय तरीके से घटना के सम्बन्ध में तहकीकात कर हत्यारों की तलाश की। सोमवार को संदिग्धों से पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतका मिष्टी की दादी आलाखेड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी 60 वर्षीय लीला पत्नी भंवरलाल मेनारिया ने खुद पोते (लड़के) की चाहत में अपनी पोती को मार दिया और सबूतों को नष्ट करने के लिए अपने जेठ के बेटे 42 वर्षीय अर्जुन पुत्र सोहन लाल गोदीपुत्र राधाकिशन मेनारिया को बता साक्ष्य नष्ट करवाए।

 

Related Articles

Back to top button