ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

राहुल गांधी की मतदाताओं से अपील

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से एक प्रगतिशील और “40 प्रतिशत कमीशन-मुक्त” राज्य बनाने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा अपने दक्षिणी गढ़ को बरकरार रखते हुए इतिहास रचने की कोशिश कर रही है, जबकि जुझारू कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले वापसी की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी ने ‘कांग्रेस विनिंग150’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, “कर्नाटक का वोट पांच गारंटी के लिए, महिलाओं के अधिकार के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, गरीबों के उत्थान के लिए। आइए, ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। ’40 फीसदी कमीशन’ मुक्त और प्रगतिशील कर्नाटक का साथ में निर्माण करें। उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियों वाला एक ग्राफिक भी साझा किया।

प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से की अपील

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के लोगों से बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कर्नाटक में भी बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। उन्होंने ट्विटर पर कहा, विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के साथ ही मैं कर्नाटक के अपने सभी बहनों और भाइयों से आग्रह करती हूं कि वे बाहर निकलें और बदलाव के लिए वोट करें। कांग्रेस विनिंग150′ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए प्रियंका ने कहा, यह समय एक मजबूत एवं विकास करने वाली और सक्षम सरकार लाने का है, जो आप लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम करें।’

 

Related Articles

Back to top button