ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

KKR के कप्‍तान नितीश राणा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का मोटा जुर्माना लगा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ आईपीएल 2023 के 53वें मैच में धीमी गति से ओवर डाले। केकेआर ने तय समय पर अपने 20 ओवर पूरे नहीं किए और इसका खामियाजा कप्‍तान को भुगतना पड़ा है।

आईपीएल की आचार संहिंता के अंतर्गत कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का यह पहला अपराध था और इसके कारण केवल कप्‍तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान नितीश राणा पर धीमी गति से ओवर डालने के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह आईपीएल की आचार संहिता के अंतर्गत सीजन में केकेआर का पहला अपराध है, जिसके चलते कप्‍तान नितीश राणा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’

राणा ने खेली कप्‍तानी पारी

बता दें नितीश राणा ने सोमवार को पंजाब किंग्‍स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए कप्‍तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्‍के की मदद से 51 रन बनाए। राणा के अलावा आंद्रे रसेल (42) और रिंकू सिंह (21*) ने उम्‍दा पारियां खेली और केकेआर को 5 विकेट की जीत दिलाई।

बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने आखिरी गेंद पर 5 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। रसेल को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्‍होंने 23 गेंदों में तीन चौके और इतने ही छक्‍के की मदद से 42 रन बनाए।

केकेआर की स्थिति कैसी

कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को पंजाब किंग्‍स पर जीत दर्ज करके आईपीएल 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में पांचवां स्‍थान हासिल किया। नितीश राणा के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स ने अब तक 11 में से पांच मैच जीते हैं। वहीं पंजाब किंग्‍स की यह 11 मैचों में छठी शिकस्‍त रही और शिखर धवन के नेतृत्‍व वाली टीम प्‍वाइंट्स टेबल में सातवें स्‍थान पर है।

 

Related Articles

Back to top button