ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सुनील शेट्टी ने दिया केएल राहुल का हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड इंडस्ट्री और आईपीएल का तालमेल हमेशा ही देखने को मिलता है। इस दौरान जैसा कि आईपीएल की सीजन चल रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं और अपनी फेवरेट टीम का मनोबल बढ़ा रहे हैं। जैसा कि केएल राहुल इस साल लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम का हिस्सा है। बीते दिनों केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के खिलाफ फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह आईपीएल के बचे हुए मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं, अब इसको लेकर ससुर सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है और उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट भी दिया है।

आज होगी केएल राहुल की सर्जरी

केएल राहुल की चोट के बाद एक्टर सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि नौ तारीख को राहुल की सर्जरी होगी और इसके लिए हमें आपकी शुभकामनाएं चाहिए। भारतीय टीम के पास अच्छे खिलाड़ी हैं और सभी बेहतरीन हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं मानता हूं कि  WTC फाइनल में यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए अवसर हो सकता है। साथ ही कोई भी खिलाड़ी खेल से बड़ा नहीं होता है।

केएल राहुल ने वर्ल्ड कप को लेकर इंस्टाग्राम पर साझा किया था पोस्ट

आपको बता दें कि चोट लगने के बाद केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने  WTC का हिस्सा नहीं होने को लेकर बात कही थी। बता दें कि भारतीय क्रिकेटर के थाई पर चोट लगी है, जिसके चलते वह जून में लंदन नहीं जा पाएंगे। फिलहाल वह बेड रेस्ट पर हैं।

 

Related Articles

Back to top button