ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अफगानिस्तान से सेना वापसी के फैसले पर घिरी बाइडन सरकार

वॉशिंगटन | साल 2021 में अमेरिका सेना ने अफगानिस्तान छोड़ दिया था लेकिन जिस जल्दबाजी में अमेरिका की जो बाइडन सरकार ने यह फैसला किया था, उससे पूरी दुनिया हैरान थी। अब खबर आ रही है कि इस फैसले को लेकर बाइडन सरकार और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन घिर सकते हैं। दरअसल अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष माइकल मैक्कॉल ने धमकी दी है कि एंटनी ब्लिंकेन के खिलाफ संसद की अवमानना के आरोप में कार्रवाई की जा सकती है।विदेश मामलों की संसदीय समिति ने अपनी जांच में पाया है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी को लेकर खूफिया रिपोर्ट में इस फैसले की आलोचना की गई थी और कहा गया था कि इस फैसले से अफगानिस्तान में फिर से तालिबान की सत्ता काबिज हो सकती है। इसके बावजूद  बाइडन सरकार अपने फैसले पर अडिग रही और आखिरकार हुआ भी वही, जिसका डर था। अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान काबिज हो चुका है।

 

Related Articles

Back to top button