ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

बैंक लूटने का बना रहे थे आरोपी प्लान, हथियार सहित किए गिरफ्तार

पटना : थाना क्षेत्र के आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) मार्ग पर अमहारा के आईडीबीआई बैंक को लूटने की साजिश रचने के दौरान ही सोमवार को पुलिस ने पूर्व मुखिया उदय कुमार और उसके गुर्गे ओमकार कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पकड़ कर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है और बैंक लूट होने से रोका है।गिरफ्तार पूर्व मुखिया उदय कुमार और उसके गुर्गे ओमकार कुमार के पास से दो हथियार, चार मोबाइल और डेढ़ लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं। उदय अख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। वह तारानगर पंचायत का पूर्व मुखिया रहा है। थानेदार प्रमोद कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार ओमकार ने पहले भी बैंक लूटने की बात स्वीकार की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जाता है कि सुबह करीब 11 बजे आईडीबीआई बैंक के सामने चबूतरा के नजदीक ओमकार बाइक खड़ी कर के बैठा था। नियमित जांच के लिए थानेदार प्रमोद कुमार दलबल के साथ बैंक पहुंचे। तभी उनकी नजर ओमकार पर पड़ी, वो संदेहास्पद तरीके से बैंक को निहार रहा था।पुलिसकर्मियों ने उसे बुलाया तो वह भागने लगा। संदेह होने पर सिपाहियों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस उसे थाने पर लेकर आई और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पूर्व मुखिया उदय कुमार के कहने पर बैंक की रेकी कर रहा था।

 

Related Articles

Back to top button