ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सीएम नीतीश कुमार आज नवीन पटनायक से करेंगे मुलाकात

भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह 11 मई को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जाएंगे। उनकी योजना गुरुवार को मुंबई में एनसीपी के मुखिया शरद पवार और शिवसेना (उद्धव गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद इस महीने के तीसरे सप्ताह में पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाने की भी योजना है।

नीतीश कुमार शरद पवार और उद्धव ठाकरे को बिहार में होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित भी कर सकते हैं।बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह मई को शरद पवार और उद्धव ठाकरे से फोन पर भी बात की थी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की शरद पवार और उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत से पहले बिहार विधान परिषद के चेयरमैन और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने मुंबई में दोनों नेताओं से मुलाकात की थी।

बीजेडी ने अब तक विपक्षी एकता की मुहिम से खुद को दूर रखा है। ऐसे में मंगलवार को नीतीश-पटनायक की मुलाकात अहम मानी जा रही है। जदयू सूत्रों का कहना है कि पवार से मुलाकात के बाद पटनायक के अलावा बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव को साधने की रणनीति तैयार होगी। जरूरत पड़ने पर खुद पवार इन नेताओं से संपर्क साधेंगे।

 

Related Articles

Back to top button