ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

बेउर जेल में मची भगदड़-सीढ़ी से गिरकर एक कैदी की मौत

पटना : आदर्श केंद्रीय कारा बेउर में रविवार को बड़े पैमाने पर हुई छापेमारी के क्रम में कैदियों के वार्ड में भगदड़ मच गई। इस दौरान सीढ़ी से गिरकर एक कैदी की मौत हो गई। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कैदी की मौत होने की पुष्टि की है।मृतक की पहचान अशोक नगर निवासी पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है, जो लगभग एक साल से शराब मामले में बेउर जेल में बंद था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जेल प्रशासन ने शाम तक कैदी की मौत की बात दबाए रखी। जिलाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी घटना की जानकारी समय से नहीं दी गई थी।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर जेल अधीक्षक ने सीढ़ी से कैदी के गिरने और इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की। मृतक पिंटू वार्ड संख्या 2/4 में बंद था। सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को बेउर जेल से सात मोबाइल, चार्जर व अन्य आपत्तिजनक सामान मिले थे।जानकारी के मुताबिक, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ सुबह 11 बजे बेउर जेल में घुसे थे। बिना देर किए वे जेल के अंदर गए। उस समय कैदी दैनिक कार्यों में लगे थे। अचानक भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर कैदियों में अफरा-तफरी मच गई। वे अपने-अपने वार्ड की तरफ भागने लगे। वार्ड संख्या दो प्रथम मंजिल पर था। आपाधापी के बीच सीढ़ी चढ़ने के दौरान पिंटू ठाकुर फिसलकर नीचे गिर गया।

 

Related Articles

Back to top button