ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शबाना आजमी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को किया सपोर्ट

‘द केरल स्टोरी’ को लेकर देशभर में विवाद अपने चरम पर पहुंच गया है। रविवार को जहां चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई मल्टीप्लेक्सों ने रविवार को ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला किया। लोगों का एतराज है फिल्म की स्टोरी से जिसमें बताया गया है कि कैसे केरल की युवा हिंदू महिलाओं को इस्लाम में परिवर्तित करने और उन्हें इस्लामिक स्टेट में शामिल किए जाने की साजिश का शिकार हो रही है।इससे पहले फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट का भी सहारा लिया गया। हालांकि सुनवाई के बाद न्यायालय ने इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

तब से ही देश में दो पक्ष सामने आ गए हैं, एक का कहना है कि फिल्म में अतिरंजनाए दिखाई गई हैं और ये समाज को भड़काने का काम करेगी। तो वही काफी लोग फिल्म को देश की महिलाओं के लिए जरूरी बता रहे हैं।इस मामले में अब सुदीप्तो सेन को दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का भी साथ मिल गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- जो लोग द केरला स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत हैं, जितने कि वे लोग जो आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे।

एक बार किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से सर्टिफिकेट मिल जाता है तो फिर किसी भी दूसरे कॉन्स्टिट्यूशन अथॉरिटी का कोई रोल नहीं रह जाता।बता दें कि सुदीप्तो सेन की द करेल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 8.03 करोड़ से खाता खोला तो दूसरे दिन इसने 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। तीसरे दिन तो सिनेमाघरों में अदा शर्मा ने सिक्सर ही जड़ दिया और 16 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तीन दिनों में 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके अपनी लागत निकाल ली है।

 

Related Articles

Back to top button