ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज FSDC बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की करेंगी समीक्षा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में शामिल होंगी। इस दौरान वह वैश्विक और घरेलू चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगी। सूत्रों ने बताया कि इस उच्चस्तरीय समिति की 27वीं बैठक में आरबीआइ गवर्नर शक्तिकांत दास समेत वित्तीय क्षेत्र के सभी नियामक हिस्सा लेंगे।वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 45 लाख करोड़ रुपये का बजट पारित होने के बाद एफएसडीसी की यह पहली बैठक होगी। इस बजट में 10,00,961 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पूंजीगत व्यय पर अधिक जोर दिया गया है।

एफएसडीसी क्षेत्रीय नियामकों का शीर्ष निकाय है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री करती हैं। बैठक में मौजूदा वैश्विक और घरेलू आर्थिक हालात और वित्तीय स्थिरता के मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।इस दौरान अमेरिका में सिलिकान वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक की विफलता और क्रेडिट सुइस के सामने नकदी संकट के मद्देनजर बैंकिंग और एनबीएफसी क्षेत्र पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद समावेशी आर्थिक वृद्धि हासिल करने के लिए इससे पहले किए गए उपायों की समीक्षा भी करेगी। आरबीआइ ने अपनी ताजा द्विमासिक नीतिगत समीक्षा में चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है।

 

Related Articles

Back to top button