ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मणिपुर हिंसा में 54 लोगों की गई जान, अपनों को निकालने में जुटे राज्य।

इंफाल। मणिपुर में हिंसा की वजह से 54 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के हालात देखकर दूसरे राज्य अपने लोगों को निकालने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने तो स्पेशल फ्लाइट का भी इंतजाम किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारें भी राज्य के लोगों को वापस बुलाने के लिए हर प्रबंध कर रही हैं। राजस्थान सरकार इंडिगो से इस बात को लेकर चर्चा कर रही है कि कैसे 125 राजस्थानियों को वापस लाया जाए। इसमें से ज्यादातर स्टूडेंट हैं जो कि पढ़ाई के लिए इंफाल गए थे। हिंसा प्रभावित राज्य से उसके पड़ोसी राज्य भी अपने लोगों को निकाल रहे हैं। असम, मेघालय और त्रिपुरा ने लोगों को निकालने के लिए बसें चलाईं। बताया गया कि रविवार तक इंफाल में पढ़ने आए दूसरे राज्यों के 240 स्टूडेंट्स को निकाल लिया गया था। अगले कुछ दिनों तक इंफाल से दूसरे राज्यों को जाने वाली फ्लाइट पूरी तरह बुक हो चुकी हैं। वहीं किराया भी आसमान चढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक इन दिनों इंफाल से कोलकाता तक की फ्लाइट का किराया 22 हजार से 30 हजार रुपये है। मणिपुर में महाराष्ट्र के 22 स्टूडेंट्स की जानकारी है। सरकार का प्लान है कि पहले उन्हें एयरलिफ्ट करके असम लाया जाए और फिर वहां से महाराष्ट्र लाया जाए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की तरफ से बताया गया कि इंफाल में 14 स्टूडेंट्स को शिवसेना के कार्यलाय में शिफ्ट कर दिया गया है। मणिपुर में फंसे स्टूडेंट में से लखनऊ के रहने वाले एक स्टूडेंट ने कहा, हमें ठीक से खाना और पानी भी नहीं मिल रहा है। वह इंफाल एनआईटी में बीटेक करने के लिए गए थे। इस कैंपस में यूपी के कम से कम 200 छात्र हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मणिपुर से छात्रों को निकालने के निर्देश दिए हैं। वहीं यूपी के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने कहा है कि मणिपुर में यूपी के छात्रों की लिस्ट तैयार की गई है और जो लोग वहां से निकलना चाहते हैं, उनके लिए पूरा इंतजाम किया जाएगा। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों से अपने राज्य के स्टूडेंट्स को वापस लाने को कहा है। मणिपुर में आंध्र प्रदेश के 150 छात्र हैं जिनके लिए स्पेशल फ्लाइ की व्यवस्था की गई है। अब तक 2000 को निकाला गया बीते तीन दिनों में लगभग 2 हजार लोगों को असम शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं कछार जिले के अधिकारियों के मुताबिक 300 लोग मिजोरम चले गए हैं। शिफ्ट होने वालों में बड़ी संख्या में बूढ़े और बच्चे भी हैं। वहीं मणिपुर के एक विधायक ने कहा कि अब हालात ठीक हो रहे हैं। भारतीय सेना और पुलिस स्थिति को संभालने में लगी है। जो लोग अपना घर छोड़कर भागे हैं जल्द ही वे वाप आ जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button