ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

सरकार से नाराज महिला कर्मचारी जबलपुर से भोपाल आएंगी, मुंडन करवाएंगी।

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में लगभग 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे ग्राम रोजगार सहायकों ने अब भोपाल में प्रदर्शन करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि जबलपुर में प्रदर्शन करने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है परंतु जब राजधानी ग्राम रोजगार सहायकों का जमावड़ा लगेगा, तब जरूर सरकार पर असर पड़ेगा। इस प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला कर्मचारी मुंडन भी करवाएंगी। मध्य प्रदेश के ग्राम रोजगार सहायक भोपाल में आमरण अनशन करेंगे ग्राम रोजगार सहायक प्रदेश संघ के महासचिव श्री जितेंद्र पटेल ने कहा कि अगर सरकार 7 दिन के अंदर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। राजधानी भोपाल में आमरण अनशन किया जाएगा। कई पुरुष एवं महिला कर्मचारियों द्वारा मुंडन करवाया जाएगा। जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। खबर मिली है कि ग्राम पंचायतों के सचिव होने में काम करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि लाडली बहना योजना के समय काफी वर्क लोड था। छुट्टी तो दूर की बात खाना खाने का मौका नहीं मिला। बिना रोजगार सहायक के काम नहीं कर पाएंगे। मध्यप्रदेश में ग्राम रोजगार सहायक क्या चाहते हैं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ग्राम रोजगार सहायक को महज 9 हजार प्रति माह का वेतन मिल रहा है, जबकि वह ग्राम पंचायत स्तर की समस्त योजनाओं का संचालन करते हैं। जिला संवर्ग में संविलियन और 90 फीसदी मानदेय दिया जाना चाहिए, जबकि सरकार का कहना है कि ग्राम रोजगार सहायकों की नियुक्ति वर्क फ्रॉम होम बेस पर की गई है। जो जिस गांव में रहता है उसी ग्राम पंचायत में उसकी नियुक्ति की गई है। उसे जिला संवर्ग में संविलियन नहीं किया जा सकता और ना ही वेतन दिया जा सकता है। जो ₹9000 मिल रहे हैं, वह मानदेय है, सैलरी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button