ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देश के कई राज्यों में बढ़ेगा पारा,कही बारिश के असर 

नई दिल्ली । भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से देश के कई राज्यों में तापमान में इजाफा होगा। वहीं, कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। साइक्लोन मोचा के भी आज से सक्रिय होने की संभावना है। महीने के तीसरे सप्ताह में लू चलने की भी संभावना जाहिर की गई है।
यूपी में फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। तापमान में इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। पिछले दो सप्ताह में एक के बाद एक आने वाले पश्चिमी विक्षोभों के कारण अब तक मानसून पूर्व अवधि (एक मार्च से 31 मई तक) दिल्ली में 200 प्रतिशत से अधिक वर्षा हो चुकी है। आमतौर पर पूरी प्री-मानसून अवधि के दौरान यहां पर 48 मिमी वर्षा रिकार्ड की जाती है। आइएमडी के मुताबिक, देश में अब तक प्री-मानसून सत्र में 28 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।
निजी मौसम एजेंसी के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम,पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक , तेलंगाना और महाराष्ट्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, राजस्थान में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है। इंडियन इंस्टीटयूट आफ ट्रापिकल मीट्रियोलाजी पुणे के जलवायु विशेषज्ञ प्रो. राक्सी मैथ्यू कौल के मुताबिक, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हिंद महासागर में भी तापमान में इजाफा हो रहा है। यहां से चल रही गर्म हवा भारत और पाकिस्तान को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी।

Related Articles

Back to top button