ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना में हुए हत्याकांड के आरोपी भिण्ड छिपे होने से चंबल आईजी, पुलिस कप्तान सहित थानों को किया अलर्ट – फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने के निर्देश

(दीपेन्द्र बौहरे) भिण्ड। मुरैना जिले के लेपा भिड़ोसा में हुए हत्याकांड को लेकर बीते शनिवार की शाम चंबल आईजी व नवागत पुलिस कप्तान मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे हेड क्वार्टर अरविन्द शाह के साथ तमाम थाना प्रभारियों व पुलिस बल साथ लेकर शहर की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च होते देख लोग पूछने लगे इतनी पुलिस क्यों निकल रही है। जिस पर चंबल आईजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन पर मैं यहां आया हूं शहर में आम जनमानस में सुरक्षा का वातावरण, विश्वास का वातावरण निर्मित करने के लिए ये फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। हम सभी जनता के बीच जाकर सुरक्षा का वातावरण बना रहे हैं। बता दें कि लेपा भिड़ोसा में हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की लोकेशन भिंड में मिल रही है। ये आरोपी किसी वाहन से गोरमी के रास्ते भिंड में प्रवेश किए है। ये दोनों आरोपी अपने किसी रिश्तेदार की मदद के लिए भिंड में आए हुए है। आरोपियों की सर्चिंग को लेकर भिंड की छह थानों की पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि आरोपी अमायन क्षेत्र में छिपे है। पुलिस का देर रात तक अमायन के कई गांवों में सर्चिंग ऑपरेशन चलता रहा। छुपने के लिए मुरैना से भिंड की ओर भागे बताया जाता है कि इन आरोपियों की रिश्तेदार भिंड जिले में है। वे अपने बचाव करने और पुलिस से छिपने के लिए भिंड जिले में आए है। इन आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। आरोपियों की अंतिम बार किससे बात हुई है। पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस का सर्चिंग ऑपरेशन देर रात चलता रहा। आरोपियों की तलाश में मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, बरासो थाना प्रभारी सीपी चौहान, भारौली थाना प्रभारी अनीता गुर्जर, अमायन थाना प्रभारी सुनील सिंह सिकरवार, मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव समेत साइवर टीम अलर्ट रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button