ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव….

बॉलीवुड के बादशाह खान यानी शाहरुख खान इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। एक्टर के फैंस उन्हें सिनेमाघरों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों चार साल बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर भी जमकर कमाई की थी। वहीं, अब उनके फैंस एक बार फिर से उन्हें सिनेमाघरों में देखना चाहते हैं। दरअसल, एक्टर जल्द ही फिल्म जवान में नजर आएंगे, जिसको लेकर फैंस शाहरुख खान से लगातार सवाल कर रहे हैं।

रिलीज डेट में हुआ बदलाव

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म जवान की रिलीज डेट को बदल दिया है। रिलीज डेट के बदलाव के बाद शाहरुख खान ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर  #ASKSRK सेशन की शुरुआत की थी। उसी दौरान उनके चाहने वालों ने सवालों की झड़ी लगा दी थी। इस दौरान एक फैन ने लिखा- सर अच्छा हुआ जवान की रिलीज सितंबर में कर दी है, क्योंकि एक जून से मेरे एग्जाम शुरू होने वाले हैं। फैन के इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने रिएक्ट करते हुए कहा कि इसलिए ही आगे की फ्यू।

फैंस को दिए मजेदार जवाब

इसके बाद एक और यूजर ने लिखा- आप पोस्टर में क्यों नहीं हैं? एक्टर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि प्रोड्यूसर ने मुझे परमिशन नहीं दी, कहा तुम्हारा नाम ही काफी है, हाहा। वहीं, एक और यूजर ने शाहरुख से सवाल पूछा और कहा कि क्या मुझे इस बार भी सीट बेल्ट पहनने की जरूरत है? इसपर एक्टर ने लिखा- नहीं, इस बार सिर्फ हेलमेट।  इसके साथ ही एक यूजर ने पूछा कि सर क्या आपको एटली ने तमिल सीखने को कहा। इस पर शाहरुख खान ने कहा कि एटली और अनिरुद्ध ने मुझे तमिल में कुछ सॉन्ग की लाइन्स (लिप सिंक) कराईं ….उम्मीद है कि मैं उन्हें सही समझ पाया।

इंस्टाग्राम पर साझा किया था पोस्ट

आपको बता दें कि जवान की रिलीज डेट पहले दो जून थी, हालांकि अब इसे बदलकर सात सितंबर कर दिया गया है। शाहरुख खान ने छह मईको फिल्म का पोस्टर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट को अनाउंस किया था।

फिल्म में नयनतारा भी आएंगी नजर

फिल्म साउथ के जाने माने डायरेक्टर एटली के निर्देशन में तैयार की गई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

Related Articles

Back to top button