ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर को किया गिरफ्तार

रायपुर | विधानसभा चुनाव से पूर्व छत्तीसगढ़ में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। कोल कारोबारी, शराब कारोबारी और राजनेता के बाद अब ईडी ने रायपुर नगर निगम के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीते 3 दिनों से ईडी ने अनवर को समन भेजा था। ईडी ने बीती रात को अनवर को वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल से सोते वक्त गिरफ्तार किया है। खबर है कि मेयर को फिर से पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया है। एजाज ढेबर उनके दफ्तर पहुंच चुके हैं।

इससे पूर्व ईडी ने पूछताछ के लिए अनवर ढेबर को बुलाया था। इसके बाद कुछ सबूत हाथ मिलने पर ईडी ने ढेबर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को रायपुर कोर्ट  में पेश किया गया। अदालत से ढेबर को लेकर रिमांड की मांग की गई है। फिलहाल सुनवाई चल रही है। सीआरपीएफ जवान कोर्ट परिसर में मौजूद हैं।हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मार्च में महापौर ढेबर के घर और ऑफिस में छापा मारी की। मामले में लगातार पूछताछ और जांच की जा रही थी। चर्चा है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई और मनी लॉन्ड्रिंग की है। टीम मामले की जांच कर रही है। बता दें कि कारोबारी अनवर रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई हैं।

 

Related Articles

Back to top button