ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

तेजस्वी प्रकाश संग शादी के सवालों पर करण कुंद्रा ने दिया ये जवाब….

करण कुंद्रा टीवी के जाने माने कलाकारों में से aएक हैं। वह इन दिनों इश्क में घायल शो में नजर आ रहे हैं। वहीं, टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश भी अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। करण और तेजस्वी के प्यार की कहानी की शुरुआत बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। उसके बाद से दोनों कलाकार एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में करण ने अपने रिश्ते को औपचारिक बनाने की अपनी योजना के बारे में बात की है और कहा है कि वह मैच्योर लवर्स हैं, न कि निब्बा निब्बी हैं।

रोका सेरेमनी पर करण ने किया रिएक्ट

दरअसल, करण से बीते काफी समय से उनके फैंस शादी को लेकर सवाल कर रहे हैं, जिसपर एक्टर तेजस्वी संग अपनी शादी की योजना के सवालों से परहेज करते आए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब उनसे रोका सेरेमनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को हंसते हुए कहा कि कुछ करते हैं।

करण ने कहा कि हम निब्बा निब्बी नहीं है

एक्टर ने यह भी बताया कि उनकी और तेजस्वी की भविष्य की बहुत बड़ी योजनाएं है और दोनों एक दूसरे को उसी के लिए प्रेरित करते रहते हैं। करण ने कहा कि हमारे बड़े सपने है और हम उन्हें पूरा करने के लिए एक दूसरे पर जोर देते हैं। हर तीन या चार दिन में हम बैठकर अपने लक्ष्यों पर चर्चा करते हैं। मैं इंस्टाग्राम पर कुछ देखता हूं मैं उसे भेजता हूं और वह मुझे भी मोटिवेशनल पोस्ट भेजती है, कि करण हमें यह करना है, वह पूरा करना है। हमारे लक्ष्य बहुत उच्च स्तर पर हैं। हम निब्बा निब्बी नहीं है।

पब्लिक फिगर होने के नाते करण कुंद्र और तेजस्वी प्रकाश अक्सर खुद को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते पाते हैं, लेकिन दोनों को इस पर कुछ फर्क नहीं पड़ता है। इन चीजों को इग्नोर करते हैं। करण ने कहा कि अपनी ऊंचाई पर आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा, अपने निचले स्तर पर आपको काफी नफरत मिलेगी, लेकिन क्या यह ट्रोल्स आपका बिल चुका रहे हैं? जब चीजों की बड़ी योजना की बात आती है तो वह कोई प्रभाव नहीं डालती है।

तेजस्वी-करण अक्सर साझा करते हैं एक दूसरे की तस्वीरें

आपको बता दें कि करण और तेजस्वी अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं।

 

Related Articles

Back to top button