ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सर्राफा बाजार में आग लगने से छह लाख के नोटों के हार हुए खाक

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में आग लगने की खबर मिली है। आग आलमगिरीगंज के सर्राफा बाजार में लगी, जिसपर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने काबू पाया। आग देखते ही देखते फैल गई थी और इसके कारण दुकानदारों को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।दुकान मालिक प्रदीप ने आग की जानकारी देते हुए बताया कि उनका सादियों में उपयोग होने वाली पगड़ी, नोटों, भगवान की माला आदि का काम है। आज ही साढ़े छह लाख रुपए के नोटों का हार बनाकर उन्होंने रखा था, जो खाक हो गया। हालांकि, आग से अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पिछले महीने, उत्तर प्रदेश के कानपुर के किदवई नगर इलाके में उनमें से एक में लगी भीषण आग में लगभग 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं और तेजी से आस-पास के ढांचे में फैल गईं। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं थी।कानपुर शहर के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने कहा, 40 दुकानों में से चार आग में पूरी तरह से नष्ट हो गईं।

 

Related Articles

Back to top button