ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लाक शुरू होने के कारण सात से आठ घंटे लेट चल रही ट्रेनें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन में मेगा ब्लाक शुरू होने के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। सात से आठ घंटे कई एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट आने के कारण यात्रियों को मजबूरी में टिकट रद कराने काउंटर पर आना पड़ा। पिछले तीन दिनों में चार हजार से अधिक यात्रियों ने अपना कंफर्म टिकट रद कराया है।रायपुर स्टेशन के यार्ड के आधुनिकरण के लिए ही सात दिनों का मेगा ब्लाक रेलवे लिया है। इस दौरान एक भी ट्रेन गुरूवार को रायपुर स्टेशन में नहीं आई।एलटीटी और दानापुर एक्सप्रेस के लेट होने के कारण उरकुरा से सरोना बाइपास से आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं टाटा इतवारी भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्टेयर रेललाइन के आरवीएच कालोनी तक सुबह से रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों का गैंग केबलिंग डालने, दूसरी रेललाइन को स्टेशन तक जोड़ने में जुटा हुआ है।रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन में ब्लाक के कारण रायपुर स्टेशन आने वाली सभी 65 ट्रेनें उरकुरा स्टेशन से मालगाड़ी लाइन से 10 मई तक चलेंगी। वहीं 32 ट्रेनों को गतंव्य से पहले उसलापुर, बिलासपुर, दुर्ग और महासमुंद रेलवे स्टेशनों में रोक दिया जाएगा और इन्हीं स्टेशनों से वापस चलाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसलिए रायपुर स्टेशन के यात्रियों को या तो उरकुरा स्टेशन में ट्रेनें मिलेंगी या फिर बसों से लोग दुर्ग,बिलासपुर और महासमुंद से सफर कर पाएंगे। इस काम के पूरा होते ही ट्रेनों की निर्धारित समय और रफ्तार में तेजी आएगी।

 

Related Articles

Back to top button