ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से दो मासूमों की मौत, खेत में जुताई के बाद घर लौटते वक्‍त हुआ हादसा

जगदलपुर ।  छत्तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए, वहीं उसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भानपुरी भेज दिया है।

खेत में जुताई का काम खत्म कर घर लौटते वक्‍त हुआ हादसा

दरअसल, घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। भानपुरी थाना प्रभारी किशोर केवट ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे ग्राम कावड़गांव के सुखरु कोर्राम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई का काम करा रहा था। जुताई वाले ट्रैक्टर में एक ही परिवार के सदस्य अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में हल जोतने का काम कर रहे थे। खेत में जुताई का कार्य खत्म हो गया और सभी ट्रैक्टर में वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। ट्रैक्टर में कुलु कश्यप (6 वर्ष), कंवल कोर्राम (7 वर्ष), राधे कोर्राम (8 वर्ष), हरि कोर्राम (20 वर्ष), हरजुन कोर्राम (25 वर्ष) सभी निवासी कांवड़गांव उसी ट्रैक्टर में बैठे थे।

ट्रैक्टर में सवार लोग वाहन की चपेट में आ गए

इसी दौरान खेत के भीतर ही वाहन चलते-चलते अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसमें कुलु और कंवल ट्रैक्टर में दब गये और दोनों की मौत हो गई। वहीं अन्य ट्रैक्टर में सवार लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। वाहन चालक सहित अन्य दो लोग पलटने के दौरान ट्रैक्टर से कूदने की कोशिश किए जिसकी वजह से उन्हें चोटें आई, लेकिन दो मासूम ट्रैक्टर में दबने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से अस्पताल तक पहुंचने के बीच ही मासूमों ने अपना दम तोड़ दिया। जबकि घायलों का भानपुरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करके एक व्यक्ति को डिमरापाल अस्पताल रेफर कर दिया गया था, जहां स्थिति खतरे से बाहर बताए जाने पर वे अपने घर वापस लौट गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button