ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पलक तिवारी ने मां श्वेता के संघर्ष को लेकर किया खुलासा….

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी अभिनेत्री पलक तिवारी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई है। एक्ट्रेस ने सलमान खान की इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस हार्डी संधू के गाने बिजली बिजली में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही उन्होंने हाल ही में अपनी मां श्वेता तिवारी की सफलता और उनकी कठिन यात्रा को लेकर बात की है।

चॉल जैसे एक बेडरूम में रहती थी श्वेता

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब उन्होंने बाहर निकलना शुरू किया, तो वह चॉल जैसी एक बेडरूम की जगह पर रहती थी। मेरे नाना, मेरी नानी, मेरे मामा और मेरी मां वहां रहते थे, जो सिर्फ एक बेडरूम था और वहीं से मेरी मां की शुरुआत हुई थी। पलक ने बताया कि वास्तव में वह जानती हैं कि किसी भी चीज को हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह आसानी से नहीं आती है।

श्वेता के अभिनेत्री बनने के खिलाफ था परिवार

पलक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां के संघर्ष को लेकर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक रूढ़िवादी परिवार से आती हैं और उनकी मां के अभिनेत्री बनने के फैसले पर परिवार वालों ने काफी नाराजगी जताई थी। हालांकि उनकी ने श्वेता के सपनों का समर्थन किया था। पलक ने कहा कि मेरी मां ने सब कुछ देखा है और उनका ग्राफ काफी शानदार रहा है। उन्होंने बहुत तेजी से ग्रोथ देखी है और जीवन की बेहतरीन चीजों में भी बढ़ोतरी देखी है।

दादी ने श्वेता का किया था समर्थन

पलक ने बताया कि मां के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा बेहतरीन लगती है, वह यह है कि उन्होंने महसूस किया है कि यह वह जीवन नहीं है जो मैं अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए चाहती हूं और उन्होंने यह सुनिश्चित किया। साथ ही मेरी दादी, हालांकि वह मेरी मां का भरण-पोषण नहीं कर सकती थीं, फिर भी उन्होंने हर तरह से उनका समर्थन करने के लिए सभी अच्छी चीजें की, जो भी वह कर सकती हैं।

पलक के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे कई सितारे

पलक तिवारी की बॉलीवुड में पहली फिल्म किसी का भाई किसी की जान है, जो कि 21 अप्रैल यानि ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, राघव जुया, जस्सी गिल जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका अदा की थी।

 

Related Articles

Back to top button