ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

निर्झरना में तहसील व उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास

दौसा के लालसोट में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि पहले लोग जब डॉक्टर के पास जाते थे, तो कहते डॉक्टर साहब आधी ही दवाई लिखना, हमारे पास पूरी दवाई खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। अब प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से लोगों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दे रही है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है।स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा बोले-प्रदेश की जनता सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ उठा रही है। चिरंजीव स्वास्थ्य बीमा योजना देश और विदेश में सबसे बढ़िया स्कीम है, क्योंकि 25 लाख रुपये तक का फ्री इलाज पूरे प्रदेश की जनता को राजस्थान के अलावा कहीं नहीं दिया जा रहा है।

चिकित्सा मंत्री ने निर्झरना में आयोजित तहसील भवन और उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि निर्झरना में लगभग तीन करोड़ 15 लाख रुपये की लागत का तहसील भवन बनने पर आस-पास की ग्राम पंचायतों के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए 10 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पडे़गी। पहले तहसील संबंधी कामों के लिए लालसोट जाना पड़ता था, वो सब काम अब निर्झरना में ही हो जाएंगे। तहसील की बिल्डिंग बनने पर लोगों को और सहूलियतें होंगी।

परसादी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि यह कार्य नौ माह की बजाय सात माह में हीं पूरा कर लिया जाए, ताकि लोगों को चुनाव से पहले जल्द ही सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाए। मीणा ने कहा कि लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से श्यामपुरा रोड के चौड़ीकरण का काम जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रोड पर जिला अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का काम प्रोग्रेस में है। निर्झरना तहसील का काम पूरा होने के बाद यह सड़क पश्चिमी ही नहीं, बल्कि पूरे लालसोट क्षेत्र का महत्वपूर्ण मार्ग साबित होगा।

मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि लालसोट क्षेत्र में लगभग 125 पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। इनमें से अधिकांश का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और ईसरदा प्रोजेक्ट के तहत लालसोट ही नहीं, बल्कि दौसा के हर गांव और घर तक पेयजल की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button