ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

 ग्लेशियर टूटा, केदारनाथ यात्रा रूकी

नई दिल्ली। केदारनाथ के रास्ते में गुरुवार को ग्लेशियर टूट जाने की वजह से यात्रा को रोक देना पड़ा। यात्रा के पैदल मार्ग पर भैरव ग्लेशियर टूटा, इससे भैरव गदेरा और कुबेर गदेरा के बीच रास्ता बंद हो गया। लिहाजा यात्रा पर रोक लगा दी गई। इधर, प्रशासन ने चार धाम के तीर्थ यात्रियों को रुकने के लिए कहा है।
केदारनाथ के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 9 मई तक चक्रवात बनने की आशंका जताई है। केंद्रीय मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 6 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके बाद चक्रवात बनने के संकेत हैं।
बंगाल की खाड़ी से उठेगा मोचा चक्रवात
महापात्र ने बताया कि चक्रवात के बंगाल के मध्य खाड़ी की ओर बढऩे का अनुमान है। इससे 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात का नाम मोचा होगा। यह नाम यमन ने लाल सागर की एक पोर्ट सिटी के नाम पर रखा है।

Related Articles

Back to top button