ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ टीचर भर्ती 2023 का विज्ञापन जारी, 12 हजार 489 पदों पर निकली भर्ती

रायपुर। सीजी व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ टीचर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो रही है। सीजी व्यापम भर्ती 2023 के माध्यम से छत्तीसगढ़ में 12 हजार 489 शिक्षकों की डायरेक्ट भर्ती की जाएगी। सीजी शिक्षक भर्ती 2023 आवेदन फॉर्म सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने विज्ञापन जारी किया किया है। इसके माध्यम से 6285 शिक्षक सहायक, 5772 शिक्षक व 432 व्याख्याता सहित कुल 12489 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन 6 मई से सबमिट किए जा सकते हैं।

भर्ती के लिए परीक्षा सीजी व्यापम के जरिए कराई जाएगी।बता दें कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक हटा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद आरक्षण के आधार पर भर्ती और प्रमोशन के निर्देश भी दिए गए हैं।सीजी व्यापम भर्ती आवेदन फॉर्म छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर सुबह 10 बजे से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती 2023 परीक्षा की तिथियां जल्द ही जारी की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button