ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

शरद पवार के इस्तीफे के बाद एनसीपी में इस्तीफों की लगी झड़ी 

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शरद पवार से फैसले को वापस लेने की मांग की। इस बीच शरद पवार पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के लिए यशवंतराव चव्हाण सेंटर पहुंचे, लेकिन इस बीच जितेंद्र आव्हाड सहित कई नेताओं ने अपना पद छोड़ दिया है।
एनसीपी के एक पदाधिकारी ने कहा कि शरद पवार हमेशा की तरह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं सहित लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा एनसीपी नेता अजित पवार भी प्रतिष्ठान पहुंचे।
वहीं एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की पवार की घोषणा के बाद ठाणे एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल, शरद पवार ने कहा था कि वह एनसीपी के प्रमुख पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पवार ने एनसीपी की स्थापना साल 1999 में की थी। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। हालांकि, पवार के एक कार्यक्रम में की गई इस घोषणा से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और इस दौरान उन्होंने पवार से फैसला वापस लेने की मांग की।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि उनके चाचा को अपने फैसले पर सोचने के लिए उन्हें दो-तीन दिन का वक्त चाहिए।

Related Articles

Back to top button