ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

श्रीराम गमन पथ न्यास गठन को शिवराज कैबिनेट ने दी मंजूरी,।

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में श्रीरामचन्द्र गमन पथ न्यास के गठन की अनुमति दी गई. इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे. न्यास में 33 न्यासी होंगे. इसके अलावा बैठक में दतिया हवाई पट्टी को उड़ान योजना के तहत राज्य शासन की ओर से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा विकसित एवं संचालित करने के लिए एमओयू निष्पादित करने का निर्णय लिया गया. पहले चरण में दतिया से भोपाल और दतिया से खजुराहो मार्ग पर हवाई सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी. प्रत्येक विकासखंड में दो कृषक उत्पादक संगठन के गठन की अनुमति भी कैबिनेट द्वारा दी गई. संगठन का मुख्य कार्य कृषि उत्पाद की विपणन और किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का होगा. मंदसौर के मल्हारगढ़ और सागर की जैसीनगर तहसील में अनुविभागीय कार्यालय और सीहोर के दोराहा को तहसील बनाने का निर्णय भी लिया गया. आयुक्त भू-अभिलेख और प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय के एकीकरण संबंधी प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव पर और विचार किया जाए. कैबिनेट बैठक में नगरपालिका पोर्टल दो के संचालन की भी अनुमति दी गई. इसके माध्यम से नागरिकों को आनलाइन सुविधाएं मिलेंगी. विभिन्न प्रकार के शुल्क आनलाइन जमा कर सकेंगे और आवश्यक अनुमति भी मिल जाएंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button