ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर प्यार का इजहार कर युवती से रेप।

ग्वालियर विश्वविद्यालय इलाके की घटना ग्वालियर में एक पड़ोसी युवक ने पास रहने वाली युवती से दोस्ती कर प्यार का इजहार किया फिर घुमाने ले गया। पड़ोसी, युवती को सिटी सेंटर इलाके में एक गेस्ट हाउस लेकर पहुंचा और उसके साथ रेप किया। युवती ने रेप का विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी कर हमेशा साथ रहने का वादा किया। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कवन गेस्ट हाउस में कुछ समय पहले की है। घटना के बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और जल्द घर वालों को तैयार कर शादी करने को कहा। इसके बाद भी आरोपी उसका शादी की कहकर शोषण करता रहा। अब जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। धोखे की शिकार युवती बुधवार को विश्वविद्यालय थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है। शहर के बहोड़ापुर एरिया निवासी 22 वर्षीय युवती ने शिकायत की है कि उसके पास रहने वाले सलमान खान से दो साल से दोस्ती है और वह उसके घर आने जाने लगा। फरवरी 2022 में सलमान उसके घर आया और उसे घुमाने की कह कर अपने साथ विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में लेकर गया और कमरे में ले जाकर शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने सोचने की कहकर कुछ समय मांगा। इसके बाद वह उससे गलत हरकत करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने शादी का वादा किया और धमकाया कि अगर शोर मचाया तो वह बदनाम हो जाएगी। वारदात के बाद आरोपी उसे उसके घर छोड़ गया। शादी का वादा कर करने लगा शोषण इसके बाद आरोपी उसका लगातार शोषण करता रहा और जब भी वह शादी की बात करती वह जल्द ही घर वालों से बात करने की कहकर टरकाता रहा। इसके बाद जब पीडि़ता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। धमकी व शोषण की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। भागने से पहले पकड़ा आरोपी को पता चल गया था कि युवती उसकी शिकायत करने गई है। इसका पता चलते ही वह कपड़े पैक कर भागने की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह भाग पाता उससे पहले ही पुलिस वहां पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना इस मामले में टीआई विश्वविद्यालय थाना मनीष धाकड़ का कहना है कि दुष्कर्म पीड़ित युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button