ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मनोज बाजपेयी की पावर पैक्ड कोर्ट रूम ड्रामा ‘बंदा’ का पोस्टर जारी

मनोज बाजपेयी ने हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हैरान कर दिया है। मनोज बाजपोयी की अगली फिल्म बंदा बहुत जल्द जी5 पर रिलीज होने वाली है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। अब जी5 ने एकबार फिर इस फिल्म का शानदार मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।

पोस्टर में क्या है

बंदा के मोशन पोस्टर की शुरूआत में स्क्रीन पर मैन वर्सेज गॉडमैन लिखा आता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि ये रावण है रावण…एक जघन्य अपराध किया है। इसपर तो मैं मौत की सजा का दावा करता हूं। इसके बाद अभिनेता की तस्वीर उभरकर सामने आती है और स्क्रीन पर लिखा होता है सिर्फ एक बंदा ही काफी है। यह मोशन पोस्टर बहुत ही शानदार है। इसे देखने के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ता नजर आ रहा है।

कैसी है इसकी कहानी

सच्ची घटनाओं से प्रेरित मनोज बाजपेयी की बंदा एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसकी कहानी सच्चाई की यात्रा को लेकर लड़ने वाले शख्स के इर्द-गिर्द रहती है। यह फिल्म पूनम चंद सोलंकी के जीवन पर आधारित और एक हाईकोर्ट के वकील की एक पावर पैक्ड कोर्ट रूम ड्रामा की कहानी है, जिसने अकेले दम पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित वकीलों के खिलाफ एक असाधारण सा केस लड़ा।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

बंदा फिल्म एक आदमी की लड़ाई की साहसी कहानी है और यह साबित करती है कि कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं हो सकता है। इस फिल्म का ट्रेलर 8 मई को रिलीज हो रहा है। जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बहुत जल्द यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button