मुख्य समाचार
मुरैना “ए एस पी” को मिला आइपीएस पुरस्कार , सच टाइम्स ने दीं शुभकामनाएं
(सच टाइम्स संवाददाता ) मुरैना । अपनी कार्यकुशलता से संपूर्ण राष्ट्र में अपनी पहचान बनाने वाले मुरैना के "ए एस पी" राय सिंह नरवरिया को आई पी एस अवार्ड से सम्मानित किया गया है । अवार्ड मिलने के उपरांत उन्हें सच टाइम्स समाचार समुह मुरैना मुख्य संस्करण के स्थानीय संपादक धर्मेन्द्र सिंह और शिव प्रताप सिंह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की ।



