ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राज्य

व्यापारी को ब्लैकमेल कर 40 करोड़ रुपये मांगने पर तीन आरोपी गिरफ्तार….

हरियाणा के यमुनानगर में व्यापारी को ब्लैकमेल कर 40 करोड़ रुपये मांगने के मामले में स्पेशल सेल की टीम ने सात साल बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यापारी को ब्लैकमेल कर चार करोड़ रुपये वसूल भी चुके थे।

आरोपियों की पहचान गांव नाहरपुर निवासी सोनू बंसल, पानीपत के गांव रिसालू निवासी कृष्ण मलिक व सहारनपुर के गांव मोरा निवासी सुनील उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। तीनों आरोपी अदालत से भगोड़े घोषित हो चुके थे। सोनू बंसल वर्ष 2016 से, कृष्ण मलिक वर्ष 2019 से व सुशील उर्फ बिट्टू वर्ष 2015 से भगोड़े थे।

डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में जमीन के फर्जी कागजात तैयार करने और फर्जी तौर पर सौदेबाजी कर करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। इसमें महिमा चौधरी नाम की एक महिला भी शामिल थी, उस महिला ने पहले तो जमीन के नाम पर चंडीगढ़ के एक व्यापारी से जमीन के नाम पर ठगी की और बाद में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया था।

जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि महिला ने झूठा केस दर्ज कराया है। व्यापारी को ब्लैकमेल किया गया और उससे 40 करोड़ रुपये मांगे गए। चार करोड़ रुपये उससे वसूल भी लिए थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया।

करीब 12 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें से दस को सजा हो चुकी है। जबकि सोनू बंसल, कृष्ण व सुनील अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गए थे। जिसके बाद इन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से ही इनकी तलाश की जा रही थी। अब स्पेशल स्टाफ की टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Related Articles

Back to top button