ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

रश्मिका संग डेटिंग की अफवाह पर श्रीनिवास ने तोड़ी चुप्पी

बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को लेकर डेटिंग की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से यह अफवाहें  और बढ़ रही हैं। जहां रश्मिका इन अफवाहों पर खामोश हैं, तो वहीं श्रीनिवास ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है।

श्रीनिवास बोले- सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर श्रीनिवास ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि वह एक दूसरे को नहीं देख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अफवाहें कैसे और किन कारणों से सामने आने लगीं है। उन्होंने कहा कि अफवाहों निराधार हैं और वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

एयरपोर्ट पर रश्मिका से टकरा गए थे श्रीनिवास

श्रीनिवास ने आगे कहा कि वह एयरपोर्ट पर एक दूसरे से टकरा गए क्योंकि वे दोनों हैदराबाद के हैं और मुंबई की यात्रा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई बार एक दूसरे से इस तरह से टकरा चुके हैं और शायद ही एक या दो बार पैपराजी ने उन्हें एक साथ देखा हो।

रश्मिका को लेकर श्रीनिवास ने कही यह बात

रश्मिका के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि जब भी वह एक कमरे में होती हैं तो एक्ट्रेस हमेशा ही बहुत एनर्जी लेकर आती हैं। उन्होंने रश्मिका को एक वाइब्रेंट व्यक्ति कहा और एक्ट्रेस को अपने इस गुण को नहीं खोना चाहिए।

छत्रपति से बॉलीवुड में श्रीनिवास करेंगे डेब्यू

इसी बीच प्रभास और निर्देशक एसएस राजामौली की एक्शन थ्रिलर छत्रपति के हिंदी रीमेक के निर्माताओं ने मंगलवार को ऑफिशियल ट्रेलर का अनावरण किया है। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम छत्रपति है और यह श्रीनिवास की बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म है। एक्टर सीता, अल्लुडू अधर्स, कवचम जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वी.वी के निर्देशन में बनी विनायक, फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button