ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज बोले, बुरहानपुर पहुंचकर किसानों को कह देना चिंता ना करें, क्षतिपूर्ति की व्यवस्था कर दी है

बुरहानपुर ।  सांसद जी, बुरहानपुर पहुंचकर वहां के किसानों से कह देना कि वे किसी तरह की चिंता ना करें, उनकी क्षतिपूर्ति की सारी व्यवस्था मैंने कर दी है। बुरहानपुर जिला प्रशासन को प्रकरण तैयार कर जल्द मुआवजा वितरित करने के निर्देश दे दिए हैं। किसानों से मिलने मैं खुद भी जल्द बुरहानपुर आऊंगा। यह बात प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कुछ देर पहले खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से वीडियो काल पर कही है।

केला, हल्दी, प्याज और मक्का फसलों को नुकसान

सांसद मूंदी में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए हैं। मुख्यमंत्री से बात होने के बाद सांसद ने जिले के किसानों को उनका संदेश भेज दिया है। उन्होंने कहा है कि संकट की इस घड़ी में पूरी भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उल्लेखनीय है की गत 28 अप्रैल को जिले में आंधी तूफान वर्षा और ओलावृष्टि के कारण बड़े पैमाने पर केला, हल्दी, प्याज, मक्का सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।

खेतों में किया जा रहा सर्वे

फसल क्षति का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर आने वाले थे लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका दौरा निरस्त हो गया था। दूसरी ओर कांग्रेस और किसान नेता लगातार जिला प्रशासन पर जल्द मुआवजा वितरण के लिए दबाव बनाए हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन के सर्वे दल बीते 3 दिन से लगातार खेतों में जा रहे हैं और राजस्व पुस्तक परिपत्र के हिसाब से प्रकरण तैयार कर रहे हैं। इस बार 300000 रुपये प्रति हेक्टेयर के मान से फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button