ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कांग्रेस कभी नहीं कर सकती BJP के विकास कार्यों का मुकाबला, कर्नाटक में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें कर्नाटक को विकसित भारत का प्रेरक बल और विकास इंजन बनाने की आवश्यकता है। इसे पूरा करने के लिए हमें डबल इंजन सरकार को फिर से सत्ता में लाना होगा।पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के ‘अमृतकाल’ में कर्नाटक का यह पहला चुनाव है। यह चुनाव कर्नाटक को नंबर वन राज्य बनाने का चुनाव है। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले 2 5 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस उंचाई पर होगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को हमें विकसित भारत की ड्राइविंग फोर्स बनाना है, ग्रोथ इंजन बनाना है। इसलिए भाजपा सरकार दोबारा बनाना है, डबल इंजन की सरकार को लाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा की टीम को कर्नाटक भाजपा के नेतृत्व को आज मैं सार्वजनिक रूप से बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल जो उन्होंने संकल्प पत्र घोषित किया है, यह बहुत ही अच्छा संकल्प पत्र है। इसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने का रोड मैप है। इसमें आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का ब्लू प्रिंट है। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर है।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से और अपनी करतूतों से ये दोनों एक ही हैं। ये दोनों परिवारवादी हैं, दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं और दोनों समाज को बांटने की राजनीति करते हैं। इन दोनों दलों की प्राथमिकता कर्नाटक का विकास नहीं है। कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस और जेडीएस दोनों से सावधान रहना है।

 

Related Articles

Back to top button