ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

चार दिन में ही 100 करोड़ के पार हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’

चोल साम्राज्य के इतिहास को निर्देशक मणि रत्नम ने कुछ इस कदर पर्दे पर उतारा की फैंस इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थके। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है।

ओरिजिनली तमिल भाषा में बनी ‘पोन्नियिन सेल्वन -2’ ने थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों को तालियां बजाने को मजबूर किया ही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर भी हर दिन के साथ ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन के मामले में ऐश्वर्या राय की इस फिल्म ने भाईजान सलमान खान की ‘किसी का भाई, किसी की जान’ को पीछे छोड़ दिया है। चलिए बिना देरी किए जानते हैं फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन।

100 करोड़ के पार पहुंचीं ‘पोन्नियिन सेल्वन -2’

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नंदिनी उर्फ ऐश्वर्या राय और अन्य किरदारों के लिए लोगों में दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। PS-1 को मिले प्यार के बाद मेकर्स ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट को भी पैन इंडिया रिलीज किया। खास बात ये है कि पीएस-1 की तरह ही पोन्नियिन सेल्वन -2 को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

कन्नड़ भाषा के अलावा अन्य सभी भाषाओं में ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। वीकेंड पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 79 करोड़ के लगभग टोटल बिजनेस करने वाली मणि रत्नम की फिल्म ने सोमवार यानी की
चौथे दिन पर ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस फिल्म का मंडे तक टोटल कलेक्शन 105.2 हुआ है। इसका टोटल कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर किसी का भाई, किसी की जान से ज्यादा है।

सभी भाषाओं में पोन्नियिन सेल्वन -2 की हुई इतनी कमाई

पोन्नियिन सेल्वन -2 सभी भाषाओं में अच्छी कमाई कर रही है। तमिल भाषा में इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है। चौथे दिन पर सोमवार को तमिल भाषा में पीएस-1 ने टोटल 19.64 करोड़ है। तमिल में ये फिल्म 81.56 करोड़ की कमाई कर चुकी है और जल्द ही 100 करोड़ में शामिल हो जाएगी।

इसके अलावा हिंदी में पीएस-1 ने सोमवार को 1.97 करोड़ की कमाई की, इसकी टोटल कमाई 9.17 करोड़ तक हुई है। तेलुगु में इस फिल्म ने अब तक 9.16 करोड़, मलयालम में 5 करोड़ और कन्नड़ में 13 लाख का टोटल बिजनेस किया है।

500 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ है। पोन्नियिन सेल्वन -1 ने दुनियाभर में 500 करोड़ का टोटल कारोबार किया था। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम के अलावा तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला, कार्थी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button