ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 80 डॉलर के नीचे पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 79.31 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 75.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक प्लस की ओर से उत्पादन में कटौती के एलान के बाद कच्चे तेल की कीमत 86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

प्रतिदिन जारी होते हैं दाम

सराकरी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन शामिल होता है।

Related Articles

Back to top button