ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

दिव्यांग खिलाड़ी ने कलेक्टर को पंजा कुश्ती में हराया।

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर के गांधी हॉल में दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच पंजाब कुश्ती का आयोजन हुआ। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक दिव्यांग खिलाड़ी द्वारा चैलेंज किया गया। कलेक्टर इलैयाराजा पंजाब कुश्ती के लिए टेबल पर बैठ गए परंतु ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। बाद में अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए खेल भावना का परिचय देते हुए हार स्वीकार कर ली थी। इंदौर में आज दिव्यांगजनों के लिये अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया और साबित किया कि हम किसी से कम नहीं है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ इंदौर गांधी हॉल में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मूकबधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित निशक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया। सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष शमीर व्यास तथा श्री मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का रोचक एंव प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कराले एवं शैलेन्द्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में श्री शैलेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button