ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आलिया भट्ट व्हाइट गाउन पहन कर उतरीं मेट गाला के कारपेट पर

हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। एक से बढ़कर एक स्टार्स अपना जलवा रेड कारपेट पर दिखा रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई।

1 मई से रेड कारपेट का आगाज

हर साल ये इवेंट मई में शुरू होती है। इस बार भी 1 मई से इसकी शुरुआत हुई। मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है, जो हर साल मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाता है।

आलिया भट्ट ने किया मेट गाला डेब्यू

घंटों इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट का लुक सामने आ ही गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना। जो व्हाइट कलर की पर्ल्स से बना हुआ है। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है।

इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स भी कैरी किए। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक दिया।

आलिया ने शेयर की तस्वीरें

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें साझा की है। वहीं एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- मेट गाला – कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की थी और लिखा था ‘और हम तैयार हैं।’

खास है इस बार भी थीम

इस साल की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” है। साल 2019 में ​कार्ल का देहांत हो गया था। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।

इन सितारों का दिखा जलवा

आलिया भट्ट के अलावा कई हॉलीवुड स्टार्स भी नजर आए, जिसमे किम कादर्शियन, बिली एलिश, केंडेल जेनर, रिहाना, जीजी हदीद, नाओमी कैंपबेल, रोज और जैनी के रेड कारपेट पर वॉक किया।

 

Related Articles

Back to top button