ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

खड़गे को मोदी का जवाब, सांप तो भगवान शिव के गले की शोभा

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है ‎कि सांप तो भगवान ‎शिव के गले की शोभा होता है। पीएम ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी की रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस मेरी तुलना एक सांप से कर रही है और चुनाव में वोट मांग रही है। सांप भगवान शिव के गले की शोभा होता है। मेरे लिए देश के लोग भगवान शिव की तरह हैं। आपको बता दें कि खड़गे ने हाल ही में पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। पीएम मोदी ने गांधी परिवार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा ‎कि कांग्रेस और उसका शाही परिवार जमानत पर है, वे आज कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर अपने झूठे वादों का पुलिंदा लेकर जनका के पास आई है।
कर्नाटक के लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोटिंग की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक को विकास के लिए डबल इंजन सरकार की आवश्यकता है। कांग्रेस का कमजोर और पुराना इंजन राज्य की प्रगति के लिए कभी काम नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आपने केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली एक मजबूत, स्थिर सरकार के फायदे देखे हैं। पीएम मोदी ने जेडीएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमें कर्नाटक को कांग्रेस और जेडीएस की भ्रष्ट गिरफ्त से बचाना होगा। दोनों दल कर्नाटक की तरक्की की राह में सबसे बड़ी बाधा हैं, राज्य के लोग उनका सूपड़ा साफ कर देंगे। आपको बता दें कि प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी कोलार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button