ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

मानवता हुई शर्मसार ! कलयुगी बेटों ने मां का गला घोंटकर की हत्या

उदयपुर । राजस्थान के उदयपुर जिले के ओगणा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को डायन बताकर उसी के बेटों के द्वारा गला घोंटकर उसकी जान लेने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। शुकवार को आरोपियों के पिता और मामा ने पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा को लिखित में शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मृतक महिला के पति ओगणा निवासी मांगीलाल ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि 25 मार्च को उसकी पत्नी भंवरी भाई घर पर अकेली थी। सुबह 7.00 बजे वह काम से बाहर गया था। वापस 10.30 बजे लौटा, तो पत्नी को मृत पाया। भंवरी देवी के गले पर काफी गहरे निशान थे, जिससे पता चल रहा था कि गला घोंटकर उसकी जान ली गई है।

इसके बाद, मांगीलाल ने इसकी सूचना ओगणा थाने में अपने बेटे कालू, रतनलाल व पुत्रवधू कमला पर हत्या का शक जताया। मांगीलाल ने यह भी बताया कि पूर्व में इन तीनों ने मिलकर अपनी मां को डायन कहते हुए जान से मारने फी भी घमकी दी थी। उसके बाद में यह भी कहा था कि इस डायन की वजह से हमारी बकरियां मर रही हैं।इस मामले में, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुजुर्ग मांगीलाल ने इसकी लिखित शिकायत जयपुर एडीजी क्राइम तक कर दी है। यहां तक कि 1 महीने में कम से कम तीन बार जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पूरे मामले को लेकर किसी भी प्रकार की कोई भी जांच नहीं की गई। आज वापस मांगीलाल अपने साले के साथ में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उक्त मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button