ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

दिल्ली का कोटला स्टेडियम बना कुश्ती का अखाड़ा, फैन्स के बीच जमकर चले लात-घूंसे

आईपीएल को लेकर फैन्स के बीच जमकर क्रेज है। अब तक लगभग सभी मैचों में स्टेडियम पूरा पैक रहा है। लोग रिकॉर्ड संख्या में इन मैचों और अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने स्टेडियम पहुंच रहे हैं। हालांकि, कभी-कभी अपने पसंदीदा टीम और खिलाड़ी को सपोर्ट करते हुए खिलाड़ियों के बीच लड़ाई भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैन्स के बीच जमकर लात-घूंसे चले। यह लड़ाई दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पहले फिरोज शाह कोटला) में हुए मैच के दौरान की बताई जा रही है।

लड़ाई के दौरान पांच से छह लोग आपस में भिड़ गए। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि यह लड़ाई किस वजह से हुई, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाद में कुछ लोग आकर बीच बचाव कराते हैं और मामला शांत करवाते हैं।मैच की बात करें डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के 16वें सीजन में छठी हार का सामना करना पड़ा। उसे शनिवार (29 अप्रैल) को होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने नौ रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम ने दिल्ली के खिलाफ लगातार पांच हार के क्रम को तोड़ दिया है।

सनराइजर्स को दिल्ली पर पिछली जीत 2020 में मिली थी। मैच की बात करें तो हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 197 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 36 गेंदों में 67 रन, हेनरिच क्लासेन 27 गेंदों में 53 रन की पारी खेली।मिचेल मार्श ने चार विकेट लिए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 188 रन ही बना सकी। फिलिप सॉल्ट ने 35 गेंदों में 59 रन और मिचेल मार्श ने 39 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। कप्तान डेविड वॉर्नर खाता भी नहीं खोल सके। मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button