ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

कई हिस्सों में छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जयपुर । तपती गर्मी के बीच मौसम ने करवट लिया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। वहीं, राज्य के कुछ स्ठानों पर मध्यम बारिश भी दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदेश में तापमान भी सामान्य से नीचे बना रहा।मौसम विज्ञान के अनुसार, 28 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में अधिकतम 28 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद बाड़मेर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने 29 और 30 अप्रैल को राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

2 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 2 और 3 मई को बारिश होने की आशंका है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम रहने की संभावना है और अगले सप्ताह लू चलने की कोई संभावना नहीं है।राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान सूबे में कई जगह पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़ने की जानकारी मिली है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश और बिजली गरजने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Back to top button