ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

इमली के पेड़ से टकराई दो युवकों की बाइक, दोनो की हुई मौत

सोनभद्र जिले के बहेरा गांव के पास शनिवार की रात भीषण हादसा हुआ। सड़क किनारे इमली के पेड़ से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों काम से लौट रहे थे। काफी देर तक उनका शव सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर निवासी रामबाबू (22) पुत्र बेचन और किशन उर्फ चट्टन (18) पुत्र विनोद कोल मजदूरी करते थे। दोनों एक ही बाइक से काम के लिए पटेहरा गांव गए थे। देर रात लौटते समय बहेरा गांव के समीप मुख्य घाघर नहर के किनारे सड़क पर उनकी बाइक इमली के पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों को सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।काफी देर बाद राहगीरों से सूचना मिलने पर करमा थाने के एसआई रूपेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर थाने ले गए। एसआई ने बताया कि मृतकों की पहचान कर सूचना परिजनों को दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button