ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

मुंबई में अपने ही फ्लैट पर महिला सब-इंस्पेक्टर की मिली लाश….

मुंबई के पूर्वी उपनगर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, कुर्ला क्षेत्र में एक महिला सब-इंस्पेक्टर का शव बरामद किया गया है। उनका शव कामगार नगर स्थित शरद सोसाइटी में उनके आवास पर मिला था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 30 साल की महिला सब-इंस्पेक्टर के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

डेढ़ साल से थीं छुट्टी पर

मृत सब-इंस्पेक्टर का नाम शीतल येडके है। वह कुर्ला के नेहरू नगर पुलिस स्टेशन में पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। लेकिन वे पिछले डेढ़ साल से छुट्टी पर थीं। जानकारी है कि एक साल से अधिक समय से ड्यूटी पर नहीं होने के कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गई थी। जोन-6 के पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार यह स्वाभाविक मौत थी। लेकिन इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

शीतल येडके का फ्लैट सोसाइटी की पांचवीं मंजिल पर था। वह फ्लैट में अकेली रहती थीं। पुलिस अधिकारी की मौत का पता तब चला जब पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिनों से येडके के फ्लैट से बदबू आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन घटनास्थल पर रवाना हो गई। जब उन्होंने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो शीतल येडके मृत पाई गईं। शव के हालात देखकर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि उनकी मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी।

सड़ गया था शव

शव सड़ने की वजह से वहां बदबू फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के अस्पताल में भेज दिया गया है। डीसीपी हेमराज राजपूत ने कहा कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के लिए केस दर्ज कर लिया है और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button