ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

बुर्किना फासो  में इस्लामिक चरमपंथियों के हमले में 33 सैनिकों की मौत

गौरमा । पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के पूर्वी हिस्से में सेना पर इस्लामिक चरमपंथियों के हमले में 33 सैनिकों की मौत हो गई और एक दर्जन अन्य घायल हो गए। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सेना के एक बयान के अनुसार यह हमला बृहस्पतिवार को औगारू के गौरमा प्रांत में हुआ। लड़ाई के दौरान सैनिकों ने बड़ी संख्या में आए दुश्मनों का डटकर सामना किया और 40 जिहादी मार गिराए।
उल्लेखनीय है कि अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े लड़ाकों ने पिछले सात साल से बुर्किना फासो में हिंसक विद्रोह छेड़ रखा है, इस हिंसा में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में बंदूकधारियों ने बुर्किना फासो के उत्तरी हिस्से में कम से कम 40 सुरक्षा बलों की हत्या कर दी थी। इस हमले में दर्जनों अन्य घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उत्तरी हिस्सों में सुरक्षा बलों पर नागरिकों की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र ने नागरिकों की हत्या की गहन और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

 

Related Articles

Back to top button