ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बैग बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलसे l

मध्य प्रदेश के देवास से आगजनी की खबर सामने आई है। यहां औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक दाने से पैकेजिंग मटेरियल थैली बनाने वाली कंपनी “रालीन पॉलीमर्स” में अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। वही इस आग की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए है। जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दरअसल शहर से लगे औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक दाने से पैकेजिंग मटेरियल थैली बनाने वाली फैक्ट्री “रालीन पॉलीमर्स” में अचानक भीषण आग लग गई और सारा सामान,मशीनरी धू धू कर जलने लगी। इस आग लगने की सूचना तत्काल औधोगिक थाना पुलिस और नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयंकर थी कि कंपनी का बिल्डिंग स्ट्रक्चर भी डैमेज हो गया है। भयंकर आग और धुएं के उठने से दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ़िलहाल ये आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button