ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

धान उपार्जन केंद्र परासी में बीज खाद संग्रहण की उठ रही मांग किसान हो रहे परेशान

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) (चंद्रसेन पाटस्कर) छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार किसानों की हितैषी सरकार के रूप मे काम कर किसानों की आवाज हक के लिए काम कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करता है हम बात कर रहे जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के परासी की जहां आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित धान उप वर्जन उप केंद्र परासी में विगत 2 वर्षों से संचालित है जहां धान खरीदी का कार्य 2 वर्षों से किया जा रहा है पर खाद्य बीज के लिए किसानों को सिवनी का चक्कर काटना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि जब धान उपार्जन उप केंद्र परासी में बनाया गया है तो खाद बीज यहीं से किसानों को दिया जाना चाहिए जिससे किसानों को लंबी दूरी तय कर खाद बीज लाने की आवश्यकता ना पड़े किसानों का मांग है कि सिवनी की जगह पर परासी उपार्जन केंद्र में ही धान बीज एवं खाद मिलना चाहिए था लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है जिससे किसानों को 15से 17 किलोमीटर की दूरी तय कर खाद बीज के लिए जाना पड़ रहा है जिससे उनको गाड़ी की लागत अधिक देना पड़ रहा है अगर यही काम परासी धान अपवर्जन उप केंद्र से खाद बीज मिलने लगे तो किसानों की परेशानी कम होगा और वह धान बीज आसानी से ले सकेगा किसानों का कहना है कि इस पर शासन प्रशासन को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए जिससे परासी उपकेंद्र से धान बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा सके अब देखना यही होगा कि परासी धान उपार्जन उप केंद्र में खाद बीज का मिलना कब से शुरू होगा किसान आस लगाए बैठे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button