ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ऐतिहासिक होगा मन की बात का 100वां एपिसोड, चार लाख सेंटर करेंगे लाइव प्रसारण

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को चार लाख सेंटरों से लाइव ‎दिखाया जाएगा। भाजपा ने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए खास तैयारी की है। जानकारी के अनुसार भाजपा के सभी सांसद, विधायक, चुने गए जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन, सिविल सोसायटी एवं अन्य संस्थाएं भी मन की बात के इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। यहां तक कि विश्व भर में प्रवासी भारतीय भी प्रधानमंत्री के मन की बात के इस 100वें एपिसोड को सुनेंगे। इधर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने 30 अप्रैल, 2023 को प्रसारित होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को ऐतिहासिक बनाने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए भाजपा की तैयारियों को लेकर एक विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि देशभर में बूथ स्तर पर लगभग 4 लाख सेंटरों में इसके प्रसारण की अभूतपूर्व व्यवस्था की जा रही है। हर विधानसभा में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें स्थानीय सांसद, विधायक एवं चुने गए जन-प्रतिनिधि तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम के संयोजन की व्यवस्था में शामिल होंगे। इसके साथ ही सिविल सोसायटी, देश भर के विभिन्न सामजिक संगठन एवं अन्य संस्थाएं भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए आगे आ रही हैं।
केवल देश ही नहीं ब‎‎‎ल्कि विश्व भर के प्रवासी भारतीय भी इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता देश के विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम में शामिल होगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों एवं चुने हुए जन-प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रदेश पदाधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है ‎कि आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से सीधा संवाद करते हैं।
जानकारी के अनुसार मन की बात का प्रसारण 3 अक्टूबर, 2014 को प्रारंभ हुआ था। इसे 52 भारतीय भाषाओं-बोलियों और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। 27 जनवरी, 2015 को अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों आईआईएम रोहतक के द्वारा मन की बात पर विस्तृत सर्वे किया गया, जिसमें यह पाया कि मन की बात कार्यक्रम से देश के लगभग 96 प्रतिशत लोग परिचित हैं। अभी तक इस कार्यक्रम को लगभग 100 करोड़ से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। लगभग 23 करोड़ लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को नियमित रूप से देखा या सुना है।

 

Related Articles

Back to top button