ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

इस खिलाड़ी ने तोड़ा कोच रिकी पोंटिंग का भरोसा

दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2023 में अभी तक काफी खराब रहा है. इस सीजन के शुरुआती 7 मैचों में से दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ 2 मुकाबलों में ही जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स पर अब इस सीजन से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है. टीम के इस खराब खेल के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है.

इस खिलाड़ी ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का भरोसा

नेट पर कड़ा अभ्यास करने वाले पृथ्वी शॉ से रिकी पोंटिंग को जल्दी ही एक अच्छी पारी की उम्मीद थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच ने स्वीकार किया कि दूसरी टीमों के कई सलामी बल्लेबाज उनसे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. पृथ्वी शॉ को छह मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद आखिरकार बाहर रखा गया और अब उनकी जल्दी वापसी मुश्किल लगती है. पोंटिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को होने वाले मैच से पहले कहा , ‘पिछले 12 आईपीएल मैचों (2022 के मिलाकर) से पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक नहीं लगाया है. दूसरी टीमों के शीर्षक्रम के कई बल्लेबाज उससे बेहतर खेल रहे हैं.’

इस वजह से टीम में किया गया था शामिल 

इस आईपीएल में पृथ्वी शॉ ने छह मैचों में 47 रन बनाए हैं. पोंटिंग ने कहा, ‘फॉर्म में होने पर पृथ्वी मैच विनर है. यही वजह है कि उसे टीम में बरकरार रखा गया था क्योंकि अगर वह टिक गया तो हम मैच जीत सकते हैं. इस सीजन में हालांकि वह अच्छा नहीं खेल सका. छह मैचों में करीब 40 रन बनाए है जिससे हमारा काम नहीं चलने वाला. उसे बाहर रखने का फैसला कठिन था लेकिन उम्मीद है कि हमने जो टीम चुनी है, वह कल का मैच जीतेगी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस साल जब वह आया तो कुछ सप्ताह एनसीए में बिताकर आया था. उसने फिटनेस पर काफी मेहनत की है और नेट पर उसकी मेहनत को देखकर मुझे लगता था कि यह साल उसके लिए बड़ा होगा लेकिन अभी तक ऐसा हुआ नहीं.’

सनराइजर्स हैदराबाद को भी जीत का इंतजार 

दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्कराम को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में प्लेइंग 11 में ज्यादा बदलाव नहीं होगा. टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उसमें बार-बार बदलाव देखने को मिले हैं. मार्कराम ने कहा, ‘ज्यादा बदलाव से निरंतरता नहीं बन पाती. मेरा मानना है कि निरंतरता रखने से ही नतीजे मिलते हैं. उम्मीद है कि अब बल्लेबाजी में निरंतरता बनी रहेगी.’

 

Related Articles

Back to top button